फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक और भाजपा नेता ने दी धर्म परिवर्तन की धमकी, मौलाना तौकीर रजा पर मढ़ा आरोप

Wed, 24 Jul 2024 04:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पत्नी का गर्भ गिराने वाले आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज भाजपा नेता शारिक अब्बास ने धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि मौलाना तौकीर रजा के दबाव में पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।  
विज्ञापन
भाजपा नेता शारिक अब्बास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष के बाद पार्टी के दूसरे नेता ने पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। भाजपा नेता शारिक अब्बास ने पिछली साल आईएमसी नेता साजिद सकलैनी पर लात मारकर पत्नी का गर्भ गिराने का आरोप लगाकर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


शारिक का आरोप है कि बारादरी थाना और कांकरटोला चौकी पुलिस मौलाना तौकीर रजा खां के दबाव में दस महीने बीतने के बाद भी मुकदमे में नामजद साजिद के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। शारिक ने वीडियो जारी कर बताया कि दस महीने से अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक गया हूं। अब मैं अपना धर्म परिवर्तन करूंगा। मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में शामिल होना पडे़गा। 

विज्ञापन


उसके आगे मजबूरी यह है कि मेरे धर्म के ही लोग ही उसके दुश्मन बने हुए हैं। मैं मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में शामिल हो जाऊंगा। मैं कहना चाहूंगा कि मैं मुस्लिम हूं, इसलिए तौकीर रजा खां अपनी ताकत दिखा रहे हैं। किसी हिंदू को ताकत दिखा दें तो उन्हे खुद पता चल जाएगा कौन क्या है। शारिक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

इस मामले में मौलाना तौकीर रजा की पार्टी आईएमसी के पूर्व मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। वहीं सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि यह मेरे कार्यकाल से पहले का मामला है। संबंधित वीडियो की जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें