फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी में हाईवे के नजदीक मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 27 Jan 2024 12:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में युवक का शव शुक्रवार को हाईवे के नजदीक पड़ा मिला। वह बृहस्पतिवार से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
युवक का शव मिलने के बाद सड़क किनारे जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में लापता युवक का शव शुक्रवार को हाईवे के नजदीक पड़ा मिला। युवक बृहस्पतिवार से लापता था। उसके गले पर चोट के निशान होने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम ने पुलिस के साथ घटनास्थल पर छानबीन की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव चिटोली निवासी रामबाबू (37) बृहस्पतिवार शाम को बाजार जाने बात कहकर घर से बाइक लेकर निकले थे। जब देर रात तक वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजन रातभर भटकते रहे, लेकिन रामबाबू का कोई पता नहीं चला। उन्होंने शुक्रवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराई। 

दोपहर के वक्त किसी ने हाईवे के नजदीक रामबाबू का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस भी पहुंच गई। सड़क पर रामबाबू की बाइक मिली, जबकि शव सड़क से थोड़ी दूर पड़ा हुआ था। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें