फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाबालिग साली पर आया जीजा का दिल, कर बैठा ऐसी करतूत, ससुरालियों के उड़ गए होश

Tue, 27 May 2025 12:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शाही थाने में एक व्यक्ति ने अपने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल आया दामाद रात में उनकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना शाही क्षेत्र में एक युवक अपनी नाबालिग साली को लेकर भाग गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर शाही थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी दस साल पहले जिला रामपुर के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। 24 मई को रात में उसका दामाद घर आया था। 

विज्ञापन


खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। दामाद रात में किसी समय 15 साल की बेटी को ले गया। सुबह उठने पर उन्हें जानकारी हुई। पीड़ित पिता ने दामाद के परिजनों से शिकायत की तो उन्हें धमकाया गया। इसके बाद उसकी बड़ी बेटी को उसकी तीन पुत्रियों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- UP: 300 करोड़ की ठगी... गिरोह में सरकारी कर्मी भी शामिल, गिरफ्तारी के बाद खुला राजेश मौर्य का काला चिट्ठा
विज्ञापन

 

प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी को ले गया
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को परिचित युवक प्रेम जाल में फंसाकर ले गया। थाना हाफिजगंज, रिठौरा के युवक हिमांशु की रिश्तेदारी बहेड़ी के एक गांव में है। इस बीच वह अक्सर वहां आता रहता था। एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर ले गया। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि टीम गठित कर दी गई है। आरोपी की तलाश जारी है।

विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का आरोप
शीशगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति सहित चार लोगों पर दहेज सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम ढकिया डाम निवासी महिला तरुन कुमारी ने बताया कि उनके पति सत्यपाल, ससुर विजयपाल, जेठ अजयपाल, देवर ऋषिपाल दहेज में वॉशिंग मशीन व 80 हजार रुपये नकद की मांग कर प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि मना करने पर उपरोक्त ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहित को घर से निकाला
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा विछुरैया निवासी नजराना पत्नी इरफान ने बताया कि उसकी विधवा मां ने चार साल पूर्व उसकी शादी की थी। उसके बाद से ससुराली बुलेट बाइक के लिए मारपीट करते थे। इस बीच उन्होंने दो पुत्रियां को जन्म दिया तो ससुराली नाराज हो गए। दो माह पूर्व घर से मारपीटकर निकाल दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि रविवार रात उसके मायके में पति इरफान के साथ तीन अज्ञात लोग घुस आए और मारपीट की। बचाने आए भाई कमल को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें