सेतु निगम के महाप्रबंधक केएन ओझा ने कहा कि मैं और उप परियोजना प्रबंधक नियमित रूप से साइट का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां खतरा महसूस होता है, वहां सुरक्षाकर्मियों को लगाकर आवागमन रोका जा रहा है। कई लोग प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे में निर्माण की रफ्तार भी प्रभावित होती है। निर्माण के दौरान लोगों का सहयोग अपेक्षित है।