फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MyBooth: माय बूथ एप देशभर में हो सकता है लागू, बरेली के डीएम ने चुनाव आयोग को भेजी थीम; जानिए खासियत

Mon, 08 Apr 2024 11:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में माय बूथ एप विकसित किया गया है। यह मतदान के दिन पोर्टल सक्रिय रहेगा। मतदान केंद्र पर कतार कितनी लंबी है, इसकी जानकारी देगा। ताकि लंबी कतार के चलते मत प्रतिशत कम न हो सके।
विज्ञापन
डीएम रविंद्र कुमार की पहल पर विकसित किया गया यह एप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिला निर्वाचन अधिकारी ने माय बूथ एप की थीम चुनाव आयोग को भेजी है। परीक्षण के बाद इसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है। एनआईसी बरेली की टीम की ओर से विकसित किया गया यह एप बूथों पर कब-कितने मतदाता मौजूद हैं, इसकी जानकारी देगा। बूथ की लोकेशन, संबंधित बीएलओ का मोबाइल नंबर, बूथ तक पहुंचने में लगने वाले समय सहित अन्य उपयोगी जानकारियां भी मिलेंगी। इससे लोगों को ज्यादा देर तक कतार में नहीं लगना पड़ेगा। मतदान जल्दी हो जाएगा। इससे मत प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि माय बूथ एप चुनाव के दिन 19 अप्रैल को पीलीभीत (सिर्फ बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र) और सात मई को बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र के 3,492 बूथों से जुड़ीं जानकारियां मतदाताओं तक पहुंचाएगा। इसमें प्रारंभिक जानकारियां पहले से फीड कर दी गई हैं। बूथ पर मतदाताओं की संख्या उसी दिन अपडेट की जाएगी। 

विज्ञापन

ताकि शहरवासियों को न हो परेशानी
जिलाधिकारी के मुताबिक बरेली शहर और कैंट में महज 51 फीसदी मतदान हो रहा है। एप से बूथ पर मौजूद मतदाताओं की संख्या देखकर लोग अपनी सुविधा के मुताबिक मतदान कर सकते हैं। पहले इन्हीं दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एप बनाया गया था, पर अब सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के बूथ और उनसे जुड़े आंकड़े एप पर अपडेट हैं।

LS Polls: सपा को बड़ा झटका, शिवपाल के यूटर्न और आशुतोष मौर्य के बगावती तेवर के बाद अब अखिलेश क्या लेंगे फैसला?

बीएलओ से भी कर सकेंगे संपर्क
एप पर बूथ चुनने के बाद संबंधित बीएलओ का मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित होगा। अगर किसी को कोई शंका है तो वे संपर्क कर सकते हैं। सभी बीएलओ को मोबाइल नंबर सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। एप कैसे कार्य करेगा, इसका यूजर वीडियो यूट्यूब पर अपलोड है। गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड होगा। क्यूआर कोड स्कैन करके भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें