फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 16 Nov 2023 01:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात हादसा हो गया। नल नगरिया और धनेटा फाटक के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


थाना मीरगंज के गांव पोंचा खुर्द निवासी 22 वर्षीय नेत्रपाल बुधवार की देर रात गांव मिर्जापुर बाइक से गया था। उसके भाई परमानंद ने बताया कि मिर्जापुर से लौटते वक्त नल नगरिया और धनेटा फाटक के बीच किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत की गई। 

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका एक बेटा और एक बेटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें