आंवला। रेवती रेलवे फाटक के पास शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजन ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव को घर ले आए। रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीण इसे घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान रतीभान सिंह के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव टाह निवासी 26 वर्षीय गौरव शर्मा मेहनत-मजदूरी करते थे। दो साल पहले ही उन्होंने बिहार की एक युवती से विवाह किया था। सप्ताह भर पहले युवती के मायके वाले भी गांव आए थे। परिवार में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई थी। आशंका है कि घरेलू कलह के चलते युवक शनिवार रात घर से चला गया होगा। देर रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। संवाद