फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरातघर में बहन की हो रही थी शादी, घर में भाई ने फंदा लगाकर दी जान; मातम में बदलीं खुशियां

Tue, 04 Nov 2025 01:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहन की शादी के दौरान आत्महत्या कर ली। बरातघर में बहन की शादी की हो रही थी, घर में भाई फंदे से लटक गया। जब परिजन किसी काम से घर आए तो शव देख चीख पड़े। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह परिजन नहीं बता सके।   
विज्ञापन
आलोक कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहन की शादी के दौरान घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने कमरे में उसका शव लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीम माहौल में उसकी बहन की शादी की रस्में पूरी हुईं। इसके बाद दुल्हन को रात में विदा कर दिया। घटना रविवार रात की है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी भजन लाल की पुत्री मुस्कान की रविवार शाम बरात आई थी। भोजीपुरा में एक बरातघर में शादी की रस्म चल रही थी। परिवार के सारे सदस्य व रिश्तेदार बरातघर में खाना खा रहे थे। इसके साथ ही शादी रस्में की जा रही थीं। बरात बैंड-बाजे के साथ चढ़ाई जा रही थी। तभी दुल्हन के सगे भाई 22 वर्षीय आलोक कुमार ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। 

यह भी पढ़ें- UP News: बाजार में चोर...चोर का शोर मचाकर पति के पीछे दौड़ी पत्नी, सच जानकर हर कोई रह गया हैरान
विज्ञापन


किसी काम से परिवारवाले घर गए तो आलोक का शव घर के बरामदे में फंदे पर मिला। परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी फोर्स को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

बहन की विदाई के बाद घर से उठी भाई की अर्थी 
घटना की जानकारी मिलने पर दुल्हन पक्ष ने बैंड-बाजा बंद करा दिया। शादी की सारी रस्में पूरी कराई गईं। रात में ही दुल्हन को विदा कर दिया गया। सोमवार को दुल्हन अपने पति के साथ मायके आ गई। पुलिस पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि युवक आलोक ने खुदकुशी क्यों की। इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें