चौबारी मेले में कपड़ा बैंक शिविर कल
सीता रसोई समिति की ओर से पांच नवंबर को गंगा स्नान के अवसर पर चौबारी मेले में कपड़ा बैंक शिविर लगाया जाएगा। संस्था के प्रधान सेवादार पंकज अग्रवाल ने बताया कि शिविर में ग्रामीण भाई बहनों को निशुल्क कपड़े, बर्तन, रजाई, गद्दे, स्वेटर, कोट, जूते, चप्पल और खिलौने आदि बांटे जाएंगे। शिविर का उद्घाटन पर्यावरण एवं वन मंत्री डॉ अरुण कुमार करेंगे। सीता रसोई के सेवादार अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि शिविर चौबारी मेला रोड पर पशु आश्रम एवं गोशाला के बाहर लगेगा।