फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी के 18 दिन बाद राजमिस्त्री ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 28 Apr 2025 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में एक युवक ने शादी के 18 दिन बाद आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह वह काम पर जाने की कहकर निकला और रेल पटरी पर लेट गया। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
रेल पटरी पर पड़ा मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में सोमवार सुबह को एक युवक ने भिटौरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। लोको पायलट ने इसकी सूचना मुरादाबाद कंट्रोल को दी। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। परिजनों के मुताबिक 18 दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। उसने आत्महत्या क्यों की है, इसका कारण परिजन नहीं बता सके। 

विज्ञापन


थाना शाही क्षेत्र के गांव रसूलिया निवासी रमेश कुमार (22 वर्ष) एएनए कॉलेज के पास बन रही गोशाला में राजमिस्त्री का कार्य करता था। सोमवार सुबह को वह घर से काम करने के लिए निकला था, लेकिन काम करने नहीं पहुंचा। वह भिटौरा रेलवे स्टेशन के पूर्व दिशा में करीब 50 मीटर की दूरी पर जाकर रेलवे लाइन के डाउन ट्रैक पर लेट गया। इसी दौरान वहां से पाटिलपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। 

यह भी पढ़ें- UP News: पति ने नहीं दिया समय तो पत्नी दोस्त से करने लगी बात, सालभर भी नहीं टिक सका सात फेरों का साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


लोको पायलट के हॉर्न बजाने के बावजूद वह नहीं हटा, जिससे ट्रेन से कटकर रमेश की मौत हो गई। लोको पायलट गिरधारी लाल ने मुरादाबाद कंट्रोल को सूचना दी। पड़ोसी महेंद्र पाल ने बताया कि रमेश कुमार की 18 दिन पहले बहेड़ी इलाके के गांव परशुपुरा से शादी हुई थी। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इससे गांव के लोग स्तब्ध हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें