फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में फोन कॉल पर मंगेतर से ऐसी क्या हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

Thu, 22 Jun 2023 01:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र निवासी युवक बरेली में रहकर नौकरी कर रहा था। छह महीने पहले उसका रिश्ता क्षेत्र की ही युवती से तय हुआ था। दोनों में अक्सर बात होती थी। बताया गया है कि मंगलवार रात मोबाइल पर बात करते समय दोनों में झगड़ा हुआ था। सुबह युवक का शव कमरे में लटका मिला।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक मोबाइल कंपनी के टेक्नीशियन ने मंगेतर से मोबाइल कॉल पर हुए विवाद के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने मंगेतर पर प्रताड़ित करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करीब छह महीने पहले ही रिश्ता तय हुआ था। मंगेतर अक्सर फोन पर झगड़ा करती थी। हालांकि, बुधवार देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिवार वालों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव जमीरपुर निवासी रवि पुत्र राजन सिंह एक मोबाइल कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर था। उसकी तैनाती करीब एक साल से बरेली में हुई थी। रवि थाना बारादरी के तहत कालीबाड़ी में एक किराये के मकान में रह रहा था। छह महीने पहले ही परिवार वालों ने उसकी शादी खुदागंज के ही एक गांव से तय कर दी थी। 

ये भी पढ़ें- जीजा बना जल्लाद: ब्यूटी पार्लर से घर आ रही थी नाबालिग, रास्ते में बहन के पति ने की दरिंदगी, बनाई अश्लील वीडियो
विज्ञापन

 

मंगलवार रात की है घटना 

शादी तय होने के बाद रवि की मोबाइल कॉल पर मंगेतर से बात भी होती थी। मंगलवार देर रात रवि अपनी मंगेतर से मोबाइल कॉल पर बात कर रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर रवि ने कमरे में चादर का फंदा बनाकर कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने उनका आवाज दी। 

विज्ञापन

मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना 

कोई जवाब न मिलने पर मकान मालिक ने खिड़की से देखा तो रवि का शव फंदे से लटक रहा था। कमरा अंदर से बंद था। मकान मालिक की सूचना पर बारादरी पुलिस पहुंच गई। शव उतारने के बाद पुलिस ने रवि के परिवार वालों को सूचना दी। 

ये भी पढ़ें- शौहर ने दिया तलाक तो बदला धर्म: श्रीकृष्ण भक्ति से नाराज पति ने घर से भगाया, शहनाज ने थामा पवन का हाथ, फेरे...

रवि की मां सर्वेश देवी समेत परिवार के अन्य लोग भी बरेली पहुंच गए। उनका कहना है कि रवि की मंगेतर अक्सर फोन पर झगड़ा करती थी। उसके मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर रवि ने खुदकुशी की है। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपार्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें