फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के 'पाप' से मिटा सुहाग: 'मुझे इसे अपनी घरवाली कहने में घिन आती है', सुसाइट नोट लिख बृजनंदन ने लगाई फांसी

Fri, 18 Aug 2023 09:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के टांडा इयानतपुर गांव निवासी युवक ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। बृहस्पतिवार रात उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया। उस पर धोखा देने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
मृतक बृजनंदन का फाइल फोटो, आरोपी पत्नी आशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार देर रात उसका शव फंदे से लटका मिला। युवक के कमरे से डायरी में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी पत्नी को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के टांडा इयानतपुर गांव निवासी बृजनंदन ने चार साल पहले आशा देवी से प्रेम विवाह किया था। उनके कोई संतान नहीं है। नवाबगंज कस्बे में उसका दूसरा मकान है। वह पत्नी आशा के साथ यहीं रहता था। देर रात बृजनंदन ने मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

ये भी पढ़ें- प्रेमी युगल ने पार की हदें: रात में मॉल के बाहर करने लगे ऐसी हरकत, शर्म से झुक गईं लोगों की नजरें
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब उसकी पत्नी आशी छत पर गई तो कमरे में पति का शव देखकर चीख पड़ी। सूचना पर मृतक के परिजन पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर छानबीन कर कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

सुसाइड नोट में ये लिखा 

सुसाइड नोट में लिखा है, ' मैं बृजनंदन आत्महत्या अपनी पत्नी की वजह से कर रहा हूं, क्योंकि ये किसी से बात करती है। मुझे धमकी देती है कि तुझे मरवा दूंगी। आशा का व्यवहार और आदत बहुत गलत है। इसे तो पत्नी कहते घिन सी आने लगी है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। 

ये भी पढ़ें- 'भाई... प्लीज छोड़ दो': हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा छात्र, आरोपियों को नहीं आया तरस, पीट-पीटकर किया ये हाल

डायरी के दूसरे पन्ने में लिखा है कि इसका मोबाइल फोन चेक किया जाए। व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की भी जांच हो। पत्नी को कड़ी से कड़ी सजा देना, जिससे किसी और की जिंदगी बर्बाद न कर सके। सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि यह डायरी सबूत के तौर पर छोड़कर जा रहा हूं। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें