फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: कचहरी में वादी ने दांतों से चबाई वकील की उंगली, लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा

Sat, 04 Nov 2023 03:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कचहरी में एक व्यक्ति अपने वकील के पास आया था। केस को लेकर उसका वकील से विवाद हो गया। आरोप है कि व्यक्ति ने वकील की उंगली दांतों से काट ली। 
विज्ञापन
वकील और आरोपी व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की बंगलिया कचहरी में शनिवार दोपहर बखेड़ा खड़ा हो गया। यहां वकील मोहम्मद दारा की उंगली वादी ने दांतों से काट ली। इस पर वकील ने शोर मचा दिया। साथी वकीलों ने करीब 55 साल के आरोपी गुलाम हुसैन को पकड़ लिया और पीटकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी गुलाम हुसैन से पूछताछ की। उसने बताया कि पीलीभीत पुलिस ने उनके बेटे को बाइक चोरी के केस में नामजद कर रखा है। उसी का केस वकील मोहम्मद दारा के पास था। वह 12 हजार रुपये ले चुके थे। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: रात में पत्नी ने पी शराब, पति ने टोका तो दे दी जान, कमरे से बरामद हुई बोतल
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के मुताबिक बिना किसी नतीजे के लगातार रुपये मांग रहे थे। वह परेशान हो गया तो वकील को बुरा भला कह दिया। तब वकील वाइपर से पीटने लगे। वाइपर मुड़ने से उनकी उंगली उसी के बीच आकर कट गई। वह बेकसूर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें