फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हनी ट्रैप मामले में आरोपी लड़की गिरफ्तार, दरोगा-सिपाही और फर्जी पत्रकार अब भी फरार

Sun, 03 Mar 2024 01:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में हनी ट्रैप गिरोह की लड़की ने एक उद्यमी को जाल में फंसाया था। उन्हें कॉल कर होटल के कमरे में बुलाया, फिर गिरोह ने उद्यमी को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। पीड़ित ने किला थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हनी ट्रैप गिरोह मामले में आरोपी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह नाबालिग बताई गई है। किला क्षेत्र में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का पिछले दिनों भंडाफोड़ किया गया था। इसमें नाबालिग लड़की मुख्य आरोपी के तौर पर थी, जिसके जरिए उद्यमी को फंसाया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किला चौकी प्रभारी और सिपाही को निलंबित कर दिया गया। इनके अलावा फर्जी पत्रकार गुलाम साबिर, नावेद और चांद अल्वी फरार हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किला थाना पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को घटना के दौरान अपना पता गलत दर्ज करा दिया था। पुलिस ने सही पते की जानकारी जुटाकर उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नावेद भी इस वक्त लड़की के घर पर था, जो दबिश के दौरान फरार हो गया। थाना पुलिस का कहना है कि लड़की से घटना के संबंध में बयान भी लिए हैं। अभिलेखों में वह नाबालिग निकली तो उसे संबंधित कोर्ट में पेश कर महिला संप्रेक्षण गृह गाजियाबाद भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें