बरेली। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 31 लोगों ने रक्तदान किया। इन महादानियों में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी शामिल थे। इन लोगों ने भविष्य में जरूरत पड़ने पर फिर रक्तदान करने का भी वादा किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन सुबह साढ़े दस बजे सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा ने किया। इसके बाद डॉ. शर्मा ने सबसे पहले खुद रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कोई तकलीफ नहीं होती। अनजान की मदद करने की अनुभूति क्या होताी है, यह सिर्फ रक्तदान करने वाला ही कर सकता है। शिविर में रक्तदान करने पहुंचे सभी महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र भी दिए गए।
रक्तदान कर ये बने महादानी
खन्नू मोहल्ले के अमित कुमार दिवाकर, अनुपम नगर के हिमांशु, मिलक रामपुर के हरपाल सिंह, गांधी नगर के दिलीप भसीन, मढ़ीनाथ के डॉ. सचिन कुमार, आलमगिरी गंज के मोहित अग्रवाल, अनीता गोयल, बसंत बिहार के चंदन सिंह, इटौआ के रत्नेश सिंह यादव, नवाबगंज के अनिल गंगवार, भगवतीपुर के पुष्पपाल सिंह, बंजरिया के ज्ञान प्रकाश, गांधीपुरम के राजेश चंद्र श्रीवास्तव, सन सिटी के मयंक शुक्ला, कर्मचारी नगर के तुषार शर्मा, सुभाषनगर के हरजीत सिंह, प्रेमनगर के मिथुन सक्सेना, प्रवीण रहेजा, डीसीए कॉलोनी सदर बाजार के राहुल कुमार, महानगर के जुनैद अली खान, महावीर एन्क्लेव की मुस्कान खंडेलवाल और भूड़ के मोहित।
पीएसी और पुलिस के जवानों ने निभाया सामाजिक दायित्व
पुलिस और पीएसी के जवानों ने भी सामाजिक दायित्व निभाने के लिए शिविर में आकर रक्तदान किया। इनमें पुलिस लाइन के चंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, कमल गिरी, पीएसी के राजकुमार, टोनी कुमार, मोहित कुमार, नलिन प्रसाद, पारसनाथ चौधरी शामिल थे। इन सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सभी ने नियमित रक्तदान करने का संकल्प लिया।
सात लोग नहीं कर पाए रक्तदान
चार लोग रक्तदान से पहले शारीरिक जांच में सफल नहीं हो सके। तीन लोग जांच में सफल हुए लेकिन जिस नस से रक्त निकाला जाता है, उनके हाथ की वह नस नहीं दिख सकी। इस कारण इच्छा के बाद भी ये लोग रक्तदान नहीं कर सके।
ब्लड बैंक की टीम ने किया सहयोग
ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. यूबी सिंह के नेतृत्व में जगदीश राम पाल, अश्वनी शर्मा, मनोज कुमार, ज्योति सचान, आशा रानी, शिव कुमार, विनय भारती, संत राम और शालिनी यादव का सहयोग रहा। इनरव्हील क्लब बरेली मरकरी से चार्टर प्रेसिडेंट अनीता गोयल, अध्यक्ष रचना सक्सेना, सचिव प्रतीक्षा शर्मा ने भी योगदान दिया।
पहले रक्तदान से घबराता था पर एक बार भांजे को जरूरत पड़ी तो पहली बार रक्तदान किया था। अमर उजाला लोगों की मदद करने के लिए आगे आया है तो हम भी साथ में जुड़ गए। - राम सिंह, टीपी नगर
मेरा घर मिलक में है लेकिन अमर उजाला की खबर पढ़ने के बाद रक्तदान के लिए बरेली आया हूं। आज 48वीं बार रक्तदान किया है। और लोग भी रक्तदान को आगे आएं। - हरपाल सिंह, मिलक
किसी की मदद सामने से हो तो मन में कहीं न कहीं अहम का भाव आ ही जाता है। रक्तदान के बाद रक्त किसके काम आए यह पता नहीं होता, इसलिए अहम का एहसास नहीं होता है। - दिलीप भसीन, गांधीनगर
कई दिनों से रक्तदान की इच्छा थी लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। अमर उजाला के रक्तदान शिविर के आयोजन की जानकारी मिली तो पहली बार रक्तदान करने आ गया। - डॉ. सचिन कुमार, मढ़ीनाथ