अफसर और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कछला के पांच पुजारियों ने महाआरती शुरू की। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। आतिशबाजी भी हुई। महाआरती से पहले घाट पर दीयों से जय श्रीराम लिखा गया। कुछ श्रद्धालुओं ने मनोकामना के भी दीप जलाए। इस नजारे को लोगों ने कैमरे में भी कैद किया। तमाम लोगों ने सेल्फी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तारीफें बटोरीं।
आयोजन समिति से राजीव खुराना, पारुल धवन मलिक, सुबोध भारद्वाज, अमित भारद्वाज, रोली खुराना, हेमंत अग्रवाल, मीतू अग्रवाल, प्रिया टंडन, रिप्सी तनेजा, मीनल सिंह, डॉ. रेनुका अग्रवाल, जीतू देवनानी, आशु अग्रवाल, आशुतोष चौहान, राजू उपाध्याय, हरमीत सिंह, अरुण ठाकुर, राजेश प्रताप, मनीष सहगल, प्रिया टंडन, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी व अन्य मौजूद रहे। अमर उजाला आयोजन में मीडिया सहयोगी रहा।