फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किराये के मकान में सट्टा करा रहा था माफिया तन्नू, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार, पांच भागे

Tue, 12 Aug 2025 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सट्टा माफिया तन्नू समेत पांच भाग गए। तन्नू इस मकान को किराये पर लेकर जुआ-सट्टा करा रहा था। 
विज्ञापन
सट्टा खेलने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले का घोषित सट्टा माफिया गैंगस्टर जगमोहन उर्फ तन्नू जेल से छूटकर दोबारा से जुआ और सट्टे के धंधे में लिप्त हो गया है। आरोप है कि वह अपनी पत्नी व भाई के साथ रविवार रात गंगापुर में किराये का मकान लेकर सट्टा लगवा रहा था, इसी दौरान बारादरी पुलिस ने दबिश दी। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तन्नू समेत पांच आरोपी भाग निकले। मौके से करीब 53 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू गंगापुर के एक बंद मकान में सट्टा लगवा रहा है। पुलिस ने दबिश दी तो मकान अंदर से बंद था। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। इसी दौरान गंगापुर निवासी विक्की और भीम राणा को गिरफ्तार किया गया। 

गैंगस्टर तन्नू, उसकी पत्नी ललिता, उसका भाई अर्जुन और नाजिम समेत रेनू मौके से भाग गए। मौके से 53,690 रुपये, एक मोबाइल फोन, सात पेन, कुल 38 सट्टा पर्ची बरामद कर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ओर से बंद थे दरवाजे, पड़ोसी की छत से भागे आरोपी 
इंस्पेक्टर ने बताया कि तन्नू ने गंगापुर की संकरी गली में किराये पर मकान ले रखा था। यहां वह सट्टा व जुआ साथ में खिला रहा था। आरोपी ने मकान के आगे और पीछे दोनों ओर से घर के दरवाजे बंद कर लिए थे। केवल चुनिंदा लोगों को ही अंदर आने जाने की इजाजत मिलती थी। बताया जा रहा है कि पुलिस के आने के रास्ते पर तन्नू ने मुखबिर खड़े कर दिए थे। 

थाने के पास की थी हत्या
प्रेमनगर थाने के पास 15 जुलाई 2023 की रात नई बस्ती नरकुलागंज निवासी हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की कई गोलियां मारकर हत्या की गई थी। खुलासा हुआ कि तन्नू और लाले ने अपने सट्टे के धंधे में बाधा बनने पर अजय की हत्या भाड़े के हत्यारों से कराई थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने तन्नू और उसके रिश्तेदार लाले पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कराई थी। 

तन्नू को तो सट्टा माफिया के तौर पर जिला स्तरीय अपराधी घोषित किया गया। अधिकारी मानकर चल रहे थे कि तन्नू जेल में रहकर सुधर जाएगा लेकिन वह नहीं सुधरा। सूत्र बताते हैं कि तन्नू का खास रिश्तेदार लाले उसकी गैरमौजूदगी में भी धंधा चलवा रहा था। तन्नू के खिलाफ हत्या समेत कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें