फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में युवक से दुष्कर्म का वीडियो बनाया, ब्लैकमेल किया

विज्ञापन
Made a video of raping a young man in hospital, blackmailed
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास, पुलिस बोली-जांच कर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मोहम्मदी। नगर के एक अस्पताल में एक युवक के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने और फिर वीडियो के जरिये पिछले एक साल से युवक को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र रविवार की सुबह कमरे में पंखे में साड़ी से फंदा बांधकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था, तभी उसकी मां ने देख लिया और उसे पकड़ लिया। तब उसने रोते हुए मां को बताया कि एक अस्पताल में दो लड़कों ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो बनाकर पिछले एक साल से ब्लैकमेल करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह आरोपी युवक से घर पर पांच हजार रुपये लेने पहुंच गए। तब पीड़ित के पिता को मामले की जानकारी हुई। इस उन्होंने अपने भाई की दुकान पर पीड़ित को बैठा दिया और आसपास बैठ गए। आरोपी पैसा लेने आए तो घरवाले उसे पकड़ने के लिए दौड़े। इसी बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उससे अब तक डेढ़ लाख की रकम वसूल चुके हैं। उधर, मामले में इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। मामले में पूछताछ की जा रही दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें