फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने परिवार से बिछड़े बच्चे को मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भीड़ से जंक्शन पर बिछड़े बच्चे को आरपीएफ ने मां से मिला दिया। मोहल्ला भूड़ के दिलीप कुमार लालकुआं कासगंज पैसेंजर से दोपहर 12 बजे जंक्शन पहुंचे। उनके साथ आठ साल का बेटा आदित्य भी था। ट्रेन प्लेटफार्म छह पर रुकी तो भीड़ की वजह से आदित्य परिवार से बिछुड़ गया। अचानक आदित्य के खोने से दिलीप के होश उड़ गए। काफी खोजने के बाद आदित्य नहीं मिला तो वह बेटी नव्या को लेकर प्लेटफार्म एक पर आ गए। उन्होंने इंक्वायरी आफिस से एनाउंस कराया। इंक्वायरी का मेसेज मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएस तोमर ने फोर्स को बच्चे को खोजने के आदेश दिए। बच्चा प्लेटफार्म छह पर ही मिल गया। इसके बाद उसे दिलीप को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें