फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में चने बेचता मिला बैंक लुटेरों का सरगना

Wed, 07 Oct 2015 01:42 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में बैंकों को निशाना बनाकर पुलिस की नींद उड़ाने वाले गैंग का सरगना भूरा उर्फ अनिल रस्तोगी शाहजहांपुर के बंडा कस्बे में चने बेचता पकड़ा गया। किला पुलिस की टीम आरोपी को पकड़कर ले आई। इसी गैंग पर जिले की सारी बैंक में होने वाले चोरी के प्रयास की वारदातों का खुलासा हो गया है। रामपुर की दो वारदातों को भी भूरा गैंग पर ही खोलने की तैयारी है। पुलिस ने भूरा उर्फ अनिल रस्तोगी के पास से कंप्यूटर का मानीटर और सीपीयू बरामद करने के बाद उसे जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

 25 अगस्त को किच्छा की मोबाइल शॉप काटकर 60 नए मोबाइल चोरी करने वालेे हलवाइयों के गैंग का शुक्रवार को खुलासा हो गया था। किला पुलिस की मदद किच्छा पुलिस की टीम कटघर से राजू और उसी के मोहल्ले के राहुल उर्फ राघव रस्तोगी को पकड़ ले गई थी। उनके साथी पुलिस ने भूरा उर्फ अनिल रस्तोगी के घर दबिश देकर 25 मोबाइल और एक कटर बरामद कर लिया था। पूछताछ करने पर दोनों लुटेरों ने सीबीगंज की इलाहाबाद बैंक, किला, बिथरीचैनपुर, सुभाषनगर आदि बैंकों में वारदातें करने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद से ही इंस्पेक्टर किला कमरुल हसन, एसएसआई आरके सक्सेना, सुभाष यादव, सिपाही अजब सिंह, मोहम्मद राशिद, जसवीर सिंह और ओमवीर सिंह के साथ गैंग के सरगना की तलाश में लगे थे। टीम को वह बंडा में चने का ठेला लगाता मिल गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर भूरा ने बैंक से चोरी गया मानीटर और सीपीयू बरामद करा दिया। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि गैंग में सभी नौसिखिए थे। इसलिए उन्हें किसी बैंक में घटना को अंजाम देने में सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन लुटेरे टारगेट बनाने में माहिर थे।  

गैंग में एक और भूरा और भी है
-सीबीगंज के इलाहाबाद बैंक में घुसने से बाद सीसीटीवी फुटेज में डांस करते नजर आने वाला गैंग में लुटेरा भूरा उर्फ कौशल पुत्र राधे निवासी केलाबाग थाना किला का ही रहने वाला है। वह नशे का आदी है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें