फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर घायल मिले भाजपा नेता सुधीर जैन की मौत

Wed, 07 Oct 2015 01:39 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोमवार की रात को मुख्य डाकघर रोड पर आफीसर्स हास्टल के पास घायल अवस्था में बेसुध  मिले 50 वर्षीय भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष व क्षेत्रीय मंत्री सुधीर जैन की इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिस्थितियां रहस्यमय थीं इसलिए यह सवाल भी उठा कि कहीं जानबूझकर तो किसी ने हादसा नहीं किया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने उनके करीबी पार्षद की तहरीर पर एक्सीडेंट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी समीर सौरभ हादसे की वजहों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

भटनागर कॉलोनी निवासी सुधीर जैन सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे इस्लामियां मार्केट स्थित प्रतिष्ठान से मोटर साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे।  चीता मोबाइल के सिपाहियों ने मुख्य डाकघर रोड पर आफीसर्स हॉस्टल के पास सड़क कि नारे उनको घायलावस्था में  पाया। पुलिस की सूचना पर भाई नीरज जैन फौरन मौके पर पहुंचे। वह ऑटो रिक्शा से उन्हें निजी अस्पताल ले गए।  कई घंटे सुधीर जैन मौत से लड़ते रहे। देर रात को परिवार वाले हालत गंभीर होने पर उन्हें लेकर दिल्ली के लिए चले लेकिन करीब रात तीन बजे गाजियाबाद से पहले  ही उनकी मौत हो गई।
 पुलिस ने पार्षद संजीव अग्रवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई का शव लेकर लौटे पंकज जैन ने मीडिया के सामने सुधीर जैन की हत्या की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि सिर में सरिए से हमला करके हत्या की गई है।  पोस्टमार्टम में मौत की वजह सिर में चोट लगना बताया गया है, शरीर पर घिसटने के भी निशान है जो हादसे की ओर इशारा कर रहे हैं। एसएसपी धर्मवीर ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह हादसा ही प्रतीत हो रहा है। एसपी सिटी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें