फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, घरवाले और पुलिस बता रही आत्महत्या

Mon, 08 Jul 2019 02:46 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

तेतारपुर के मजरा कलवारनपुरवा में आबादी से बाहर आम के एक पेड़ पर रविवार सुबह एक ही रस्सी के दोनों सिरों से प्रेमी युगल के शव लटके पाए गए। दोनों में करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होना बताया गया है। दोनों के परिवार वाले और पुलिस भी मामले को आत्महत्या का ही मान रही है।

विज्ञापन


ये शव कलवारनपुरवा निवासी छत्रपाल के पुत्र अनिल कुमार पाल (19) और गांव की ही एक किशोरी के हैँ। अनिल बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था, जबकि किशोरी हाईस्कूल में पढ़ती थी। घर वालों की मानें तो उन्हें पांच महीने पहले ही इन संबंधों का पता चला था। तभी से घरवालों ने दोनों के मिलने पर बंदिशें लगा दीं थीं। अब चार जुलाई को उन दोनों के मिलने की बात फिर घर वालों को पता चली। इस पर किशोरी के घर वालों ने स्कूल जाने से मना कर दिया था। इसी से दोनों परेशान थे।

शनिवार रात को वे दोनों परिवार वालों के सोने के अपने-अपने घरों से चुपचाप निकल गए। रात में ही एक बजे किशोरी के गायब होने की बात पता चलने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। रविवार को सुबह होने पर युवक भी चारपाई पर नहीं मिला तो उसे परिवार वाले खोजने लगे। इसी दौरान पांच बजे खेत जा रहे लोगों ने गांव के पूरब कुटी तिराहा के पास आम के पेड़ में दोनों के शव लटकते देखे। इसके बाद दोनों के घर वाले भी आ गए। खबर फैलते ही गांव के तमाम लोग वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ धौरहरा अभिषेक अजेय और प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल स्थल की वीडियोग्राफी कराई और फिर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों में से किसी के परिवार के लोगों कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें