फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला, चार दरोगा-आठ सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बिजली लाइन जोड़ने को लेकर गांव नत्थापुर में शनिवार रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक से मारपीट की। झगड़ा निपटाने पहुंची पुलिस टीम ने मारपीट करने वाले पक्ष के एक व्यक्ति को पीट दिया, इसके बाद भड़के लोगों ने फायरिंग करते हुए हमला कर दिया। पथराव में चार दरोगा और दो महिला सिपाही समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। 43 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव नत्थापुर में बिजली विभाग ने पुराने ट्रांसफार्मर से केवल एक फार्मर और दो नए किंतु छोटे ट्रांसफर से पूरे गांव को कनेक्शन दे दिया, इससे दो छोटे ट्रांसफार्मर आए दिन खराब रहने लगे। पांच दिन पूर्व डीएम गांव गए तो फिर से सप्लाई पुराने ट्रांसफार्मर से जोड़ दी गई। किसान की मोटर चलने में दिक्कत हुई तो गांव की लाइन काट दी गई। चार दिन से गांव के लोग लाइन जुड़वाते, रात में काट दी जाती। शनिवार रात लोग गंगसरा के बिजली उप केंद्र पर पहुंचकर विरोध जताया तो बिजली कर्मियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने तय किया कि पुराने ट्रांसफार्मर से ही गांव की बिजली जुड़वा दी जाए।
उप केंद्र से एक लाइनमैन सप्लाई जोड़ने पहुंचा तो कुछ फार्मर ने लाइन नहीं जोड़ने दी और गांव के संदीप को पीट दिया। इससे विवाद हो गया। पुलिस ने गांव पहुंचकर ग्रामीण वीरपाल को पीटना शुरू कर दिया। इस पर गांव की कई महिलाओं व लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में दरोगा रहमत खां, जगदीश भाटी ,श्याम बाबू, संदेश यादव, सिपाही-राजेश कुमार, अमित, परमजीत, मोहित, अनिल, पिंटू, प्रियंका यादव और शिवानी त्यागी घायल हो गए। बाद में कई थानों की पुलिस बुलाकर स्थिति को संभाला गया और प्रेमपाल, प्रमोद, लालबहादुर, बाबूराम, हरीश, श्यामलाल, रामनरेश, कुंवरपाल, गुरदीप को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। 43 लोगों को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें