फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: युवक क्वारंटीन में और आज थी शादी

विज्ञापन
इसी युवक की आज होनी थी शादी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पंजाब के होशियारपुर में लगाता था फेरी, वहं से निकलते ही हरियाणा में हुआ क्वारंटीन और अब यहां
विज्ञापन

हरियाणा के अंबाला में एक महीने दो दिन क्वारंटीन करने के अब हरुनगला में 14 दिन के क्वारंटीन पर

बरेली। लाकडाउन के चलते कई लोगों के अरमान धरे के धरे रह गए। खासकर ऐसे लोग जिनकी शादी पहले से निर्धारित थी, उन लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। शादी तो दूर महीनों यहां वहां भटकने के बाद अब तक वह अपने घर भी नहीं पहुंच पाए हैं। कुछ ऐसी ही कहानी फतेहगंज पश्चिमी के वेद प्रकाश की है। वेद प्रकाश की एक मई को शादी निश्चित थी। इसके लिए वेद 22 मार्च को पंजाब के होशियारपुर से अपने भाई और एक दोस्त के साथ घर के लिए निकलने थे। पर लाकडाउन के चलते पहले उन्हें हरियाणा के अंबाला में एक महीने दो दिन तक क्वारंटीन कर दिया गया। वहां से किसी तरह बरेली पहुंचे तो प्रशासन ने उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर लिया है। इससे जहां वेद परेशान हैं, वहीं उनके परिवार के लोग भी खासे परेशान हो रहे हैं।
वेद बताते हैं कि पंजाब के होशियारपुर के पास ही एक कस्बे में वह रेहड़ी और फेरी लगाकर गुजारा कर लेते हैं। वह वहां अपने भाई रोहित व दोस्त मोहसिन के साथ काम करते हैं। एक मई को उनकी शादी निर्धारित हो गई थी। इधर कोरोना को लेकर देश में हंगामा मचा था। ऐसे में उन लोगों ने अपने घर फतेहगंज पश्चिमी आने की ठानी और जनता कर्फ्यू के पहले ही दिन 22 मार्च को पंजाब से अपने घर के लिए रवाना हो गए। पर 24 तारीख को हरियाणा के अंबाला में बस का इंतजार करते वक्त पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं के राधा स्वामी सतसंग भवन में उन्हें एक महीने दो दिनों तक क्वारंटीन करके रखा गया। इस दौरान रोजाना उनकी जांच की गई। 25 अप्रैल को यहां से बाकायदा कोविड 19 के नोडल अधिकारी ने सर्टिफिकेट देकर इन लोगों को वहां से रवाना किया। पर बरेली पहुंचने के बाद यहां के प्रशासन ने उन्हें एक बार फिर पकड़ लिया और हरुनगला में क्वारंटीन कर दिया। अब जबकि एक मई को ही उनकी शादी है, उनका परिवार भी परेशान हो रहा है। लड़की के घर वाले भी परेशान हैं।

119 लोग किए गए हैं क्वारंटीन

हरुनगला में प्रशासन की ओर से 119 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। ये सभी अलग-अलग राज्यों से आसपास के जिलों में आने के लिए निकले थे। इनके यहां रहने और खाने की व्यवस्था नगर निगम के कम्युनिटी किचन के माध्यम से ही की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें