डेलापीर सब्जी मंडी में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही बाहर के आने वाले लोगों को दी जा रही एंट्री।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। महाराष्ट्र से अंगूर लदे ट्रक में छिप कर आने वाले कोरोना संक्रमित युवक का मामला सामने आते ही मंडी परिषद ने प्रवेश द्वार पर सख्ती कर दी है। परिषद ने मंडी परिसर में बाहर से आने वाले सभी वाहन चालक और सहयोगी स्टाफ की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है।
थोक सब्जी-फल मंडी में विभिन्न प्रांतों से रात में दर्जनों ट्रक माल लेकर पहुंचते हैं। महाराष्ट्र से आए अंगूर से लदे ट्रक में छिपकर आए युवक मामला खुलते ही मंडी प्रशासन ने गेट पर चेकिंग व्यवस्था सख्त कर दी है। इसके तहत वाहन चालक और सहयोगी स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। मंडी सचिव ने बताया कि थोक सब्जी-फल मंडी परिसर में प्रवेश करने वाले अन्य स्टाफ की भी चेकिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही परिसर में हर दिन सैनिटाइजेशन, सफाई अभियान चलाया जाता है। आढ़ती, पल्लेदार आदि के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है और उन्हें सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराए गए हैं। संवाद