फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुकान का सामान लेकर लौटते दुकानदार की हत्या, बदमाशों ने धारदार हथियार से किए 24 से ज्यादा वार

Sat, 04 Jan 2025 01:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में गांव पनवड़िया गांव निवासी लक्ष्मीकांत दिनकर की हत्या कर दी गई। शुक्रवार की रात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत दिनकर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से सामान लेकर शुक्रवार रात अपने गांव लौटते समय 42 वर्षीय परचून दुकानदार लक्ष्मीकांत दिनकर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। घायल की ही सूचना पर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में तीन लोगों को नामजद कर पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन


पनवड़िया गांव निवासी 42 वर्षीय लक्ष्मीकांत दिनकर शुक्रवार को बाइक से बरेली गए थे, वहां उन्होंने लैपटॉप ठीक कराया। फिर शाम को बरखन कस्बे आए। वहां से परचूनी दुकान का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। पनवडि़या और कटैया गांव के बीच ढाकनलाल के खेत के पास पहले से ही घात लगाए हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मीकांत ने अपने चाचा राजकुमार और यूपी 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने किया घटनास्थल का मुआयना 
पुलिस मौके पर पहुंची और रात 11 बजे करीब घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात में लक्ष्मीकांत ने दम तोड़ दिया। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा व सीओ ट्रेनी अजय कुमार ने पुलिस के साथ घटनास्थल का घटनास्थल का निरीक्षण किया। लक्ष्मीकांत की भाभी ने गांव निवासी चंपा देवी, अर्जुन लाल व जितेंद्र कुमार तीन को नामजद कर सहित चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इनमें से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक व संदिग्ध लोगों के नंबरों की सर्विलांस के जरिये डिटेल निकलवाई है। कई चौंकाने वाली चीजें मिली हैं। जल्द ही पुलिस कड़ियां जोड़कर हत्या का खुलासा करेगी। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें