सेना भर्ती की तैयारी दरकिनार... कर दी वारदात
एलएलबी के छात्र योगेश यादव को गोली मारने का आरोपी सुमित उर्फ नन्हे सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि सुमित, राम रहीश सहित उसके साथियों के खिलाफ वर्ष 2022 में वकील पक्ष ने पॉक्सो एक्ट सहित छेड़खानी और घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना में सुमित के खिलाफ इन सभी धाराओं में चार्जशीट दाखिल की। वहीं, ग्राम प्रधान राम रहीश व उसके अन्य साथियों पर मारपीट की धारा में चार्जशीट दाखिल की। उस दौरान सुमित नाबालिग था। किशोर न्यायालय में मामले की सुनवाई चल रही है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी सुमित से पूछताछ की जा रही है। जिस तमंचे से गोली चली उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।