फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशूल एयरपोर्ट पर पीएम के स्वागत के लिए बनी 30 नेताओं की सूची

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अनुमोदन के लिए पीएमओ भेजी गई, सभी नेताओं की हुई आरटीपीसीआर जांच
विज्ञापन

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को त्रिशूल एयरपोर्ट पर चेंज ओवर करेंगे। यहां उनका स्वागत करने के लिए 30 भाजपा नेताओं की सूची तैयार कर अनुमोदन के लिए पीएमओ भेजी गई है। सूची में 18 नाम संगठन पदाधिकारियों और 12 जनप्रतिनधियों के हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने आ रहे प्रधानमंत्री का विमान त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरेगा। यहां से वह हेलिकॉप्टर से शाहजहांपुर रवाना होंगे। चेंज ओवर के दौरान त्रिशूल हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने के लिए 30 भाजपा नेताओं के नामों की सूची बनाई गई है। इसमें बरेली और आंवला जिला संगठन से छह, महानगर से छह लोगों के नाम के साथ 12 जनप्रतिनिधियाें के नाम शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री का स्वागत करने वाले सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। त्रिशूल एयरपोर्ट पर फोन या कोई भी इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें