बसों में सुरक्षा के मानकों की होगी जांच
डीएम ने परिवहन निगम के अधिकारियों से कहा है कि सभी डबल डेकर बसों में सुरक्षा के मानक उपलब्ध हैं या नहीं। इसकी जांच कराएं और कार्रवाई करें। बिना सुरक्षा मानक पूरा करे कोई बस का संचालन न होने पाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता भगत सिंह को निर्देश दिए कि जिन जगहों पर अभी तक ब्लैक स्पॉट चिह्नित नहीं हो सके हैं, वहां यथाशीघ्र चिह्नीकरण का काम पूरा कराकर ब्लैक् स्पॉट समाप्त कराएं।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी लोगों की जागरूकता के लिए कार्यक्रम भी आयोजित कराने की जरूरत है। डीएम ने डीआईओएस से कहा है कि स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक के आयोजन कराएं। इस दौरान सीडीओ देवयानी, एडीएम सिटी सौरभ दुबे भी थे।
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सिंधौली चौराहे पर शराब दुकान
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मुरादाबाद परिक्षेत्र के परियोजना निदेशक के प्रतिनिधि डीपी चौहान ने डीएम को बताया कि लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बरेली जिला क्षेत्र में सिंधौली चौराहे पर शराब की दुकान है। इससे वहां अक्सर रात में वाहनों की भीड़ हो जाती है। इसी हाईवे पर धनेहटा में गन्ने से ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण मार्ग के साइनेज टूट जा रहे हैं।
जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की जो भी गाइडलाइन है, उसका पालन करते हुए ही जिले में सभी 576 शराब दुकानें खोली गई हैं। नेशनल हाईवे की 500 मीटर की परिधि में जो भी दुकानें होंगी, उसे शासन के निर्देश पर हटाया जा सकेगा। हम अवकाश पर है, इसलिए डीएम की बैठक में नहीं गए थे।