फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसंदीदा शराब न मिलने पर फोड़ा सिर: मनचाहा ब्रांड नहीं होने पर सेल्समैन को मारी दारू की बोतल, चार पर केस

Fri, 26 Dec 2025 02:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सुभाषनगर में स्थित वाइन शॉप के सेल्समैन नितीश से मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंक्शन से सुभाषनगर के लिए जाने वाली रोड पर मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने शराब दुकान के सेल्समैन के सिर पर बोतल फोड़ दी। कर्मचारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी नितीश कुमार ने कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि सुभाषनगर क्षेत्र स्थित वाइन शॉप नंबर एक पर वह सेल्समैन हैं। उनके साथ जयवीर और राजेश भी काम करते हैं। बुधवार रात दो लोग आए और अपनी पसंद की शराब का ब्रांड मांगा।
विज्ञापन

दुकान पर उस वक्त भीड़ थी तो उन्हें शराब देने में देर हो गई। जो ब्रांड मांगा गया था वह उस वक्त उपलब्ध नहीं था। इसको लेकर दबंगों से कहासुनी हो गई। दोनों ने अपने दो और साथियों को बुला लिया। चारों ने मिलकर नितीश को पीट दिया। दुकान से शराब की बोतल उठाकर जयवीर के सिर पर मार दी। जयवीर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज के जरिये हमलावरों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें