फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यात से सीधे जुड़ें बरेली के उद्यमी

Thu, 07 Apr 2016 01:20 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
से‌िममिनार
विज्ञापन
निर्यात प्रोत्साहन के लिए हुई संगोष्ठी में बरेली के जरी जरदोजी सहित कई प्रमुख ट्रेड के उद्यमियों को जानकारियां दी गईं। मुरादाबाद और कानपुर से आए निर्यात विशेषज्ञअधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार निर्यात करने वाले उद्योगों को गेटवे पोर्ट तक खर्च होने वाले भाड़े पर अनुदान दे रही है। जिसका लाभ लेने के लिए निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो में 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस समय इस योजना का लाभ बरेली के मात्र चार उद्यमी ही ले रहे हैं। भविष्य में इसका लाभ लेने वाले उद्यमियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र सभागार में आयोजित संगोष्ठी के दौरान उपायुक्त (उद्योग) मोहम्मद अफजल ने कहा कि कुल व्यय का 60 फीसदी यानि कि अधिकतम 60 हजार रुपये प्रति निर्यातक प्रतिवर्ष लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा वायुयान या कोटियर से सेम्पल भेजने पर होने वाले खर्चे का 75 फीसदी अनुदान यानि कि अधिकतम 50 हजार रुपये प्रति निर्यातक प्रतिवर्ष मिलेगा।
इसका लाभ विदेशी क्रेता को भेजे जाने के लिए शिपमेंट की तिथि से अधिकतम 180 दिन के अंदर जिला उद्योग केंद्र में दावा करेें। इसके लिए वैधता की तिथि 31 मार्च होगी और तीन माह यानि कि 30 जून तक नवीनीकरण कराना होगा। संगोष्ठी में जरी तथा अन्य उद्योगों से जुड़े उद्यमियों के लिए सियओ के प्रशासनिक अधिकारी वाईएस गर्ग और डीजीएफटी कानपुर के संयुक्त निदेशक तेजवीर सिंह ने निर्यात प्रोत्साहन के लिए एक्सपोर्ट टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें