फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बगैर शटडाउन खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीडीपुरम क्षेत्र की सेंट्रल स्टेट कॉलोनी में बुधवार दोपहर शटडाउन लिए बगैर लाइट ठीक करने खंभे पर चढ़े संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। विद्युत निगम की तरफ से आश्रितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने और मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के कांकाटोला निवासी मोहम्मद निजाम (46) 25 साल ने विद्युत निगम में संविदा कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था। बुधवार को वह डीडीपुरम क्षेत्र की सेंट्रल स्टेट कॉलोनी में लोकल फॉल्ट ठीक करने के लिए सीढ़ी के सहारे खंभे पर चढ़ गया। इस दौरान वहां मौजूद तकनीकी कर्मचारी ने शटडाउन नहीं लिया। खंभे पर लाइट ठीक करते समय करंट लगने से निजाम नीचे गिर गया। वहां मौजूद अन्य साथियों ने उपचार के लिए उसे डीडीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। आउटसोर्सिंग फर्म ऑन ग्लोबल मुंबई को निजाम के आश्रितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आदेश दिया। मामले में संविदा लाइनमैनों व तकनीकी कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता से मुलाकात कर अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें