फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीजी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म अब 24 तक भर सकेंगे

Thu, 21 May 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) के तहत परास्नातक (पीजी) स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों को आगे बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एमए, एमकॉम, एमएससी और एमएससी (गृह विज्ञान) जैसे पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य (संस्थागत) और बैक परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि अब 24 मई कर दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्र-छात्राओं को द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा का आवेदनपत्र भरना है, वे विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल mjpru.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की बैक परीक्षा और चतुर्थ सेमेस्टर की संस्थागत व बैक परीक्षा के आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की अन्य वेबसाइट्स www.mjpru.ac.in/onlineexaminationform एवं mjpruiums.in पर उपलब्ध रहेंगे।
संबंधित छात्र निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकेंगे। समय सारिणी के मुताबिक, अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म उपलब्ध होने की प्रारंभिक तिथि 14 मई निर्धारित की गई थी। अब छात्र-छात्राएं 24 मई तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए परीक्षा आवेदनपत्र को महाविद्यालय में जमा करने और संबंधित कॉलेजों की ओर से उन आवेदनों को ऑनलाइन अप्रूव (सत्यापित) करने की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें