फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक और सराफा व्यापारी की तरह प्लाईवुड उद्यमी हत्याकांड भी उलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई के वैज्ञानिक डॉ. दीपक शर्मा और सुभाषनगर के सराफा व्यापारी कमल किशोर वर्मा की तरह ही अब प्लाइवुड कारोबारी संजीव गर्ग हत्याकांड भी उलझता नजर आ रहा है। घटना को 13 दिन बीतने के बाद पुलिस इस मामले में किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। आईआईए के उद्यमियों का दिया गया तीन दिन का समय भी बीत चुका है लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।
विज्ञापन

प्लाइवुड फैक्टरी के मालिक संजीव गर्ग की 20 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। उनका शव फतेहगंज पश्चिमी में शंखा पुल के आगे अगरास रोड पर उनकी ही कार में मिला था। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गईं लेकिन अब तक कोई खास नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों के फोटो भी जारी किए, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को संजीव के मोबाइल कार में ही मिले थे मगर इनका अधिकांश डाटा डिलीट था। इस वजह से पुलिस ने उनके घर और फैक्टरी के सीसीटीवी की हार्ड डिस्क के अलावा उनके दो मोबाइल डाटा रिकवरी के लिए एफएसएल भेजे हैं। वहीं, आईआईए द्वारा इस मामले के खुलासे के लिए दिया गया तीन दिन समय भी बीत चुका है। मगर कोई नतीजा सामने न आने पर आईआईए के सचिव तनुज भसीन ने दो दिन बाद फिर एसएसपी से मिलने की बात कही है।
सात साल में भी नहीं खुला वैज्ञानिक हत्याकांड : आईवीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दीपक शर्मा की 28 जुलाई 2015 की रात आवास में ही कैंची से गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वैज्ञानिक की मां सुशीला देवी और नौकरानी दीपा घर में थे। उनके बयानों के मुताबिक घटना वाली रात करीब नौ बजे दो लोग वैज्ञानिक से मिलने आए थे। डॉ. दीपक ने उन्हें ड्राइंग रूम में बैठाया था। वहां बातचीत के दौरान उनमें किसी बात पर विवाद हो गया था। फिर दोनों ने डॉ. दीपक पर वहीं रखी कैंची से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस आज तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन

दो साल में भी नहीं सुलझी सराफ हत्याकांड की गुत्थी : फरवरी 2020 में सुभाषनगर के मोहल्ला गणेश नगर में सराफा व्यापारी कमल किशोर वर्मा की उनकी दुकान पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महज तीन मिनट में अंजाम दी गई इस वारदात का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें नकाबपोश बदमाश सराफ को गोली मारते हुए नजर आया था। इस मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें लगाई गईं लेकिन आज तक कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें