फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रजिस्ट्री कार्यालय में लगेगी लिफ्ट, बनेगा प्रतीक्षालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रजिस्ट्री कार्यालय के कायाकल्प के लिए 1.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर लोक निर्माण विभाग को भेजा गया है। इसके तहत प्रतीक्षालय निर्माण, लिफ्ट लगवाने सहित परिसर के सुंदरीकरण के काम प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने आठ अगस्त के अंक में कमाई 838 करोड़ रुपये, फिर भी सुविधाओं का अभाव शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर एआईजी स्टांप की तरफ से रजिस्ट्री कार्यालयों के कायाकल्प की पहल की गई है। इसके तहत सदर तहसील के दोनों रजिस्ट्री कार्यालयों के भवन को विस्तार देने की योजना है।
परिसर में एक लिफ्ट लगाई जाएगी, साथ ही शौचालय का भी निर्माण होगा। पिलर बनाकर आगे बरामदा बढ़ाएंगे। लोगों के बैठने के लिए पीछे शेड बनाया जाएगा। विभाग का दावा है कि इसके लिए पीडब्ल्यूडी को बजट जारी किया जाएगा। अब उनके स्तर से टेंडर कराकर काम शुरू कराया जाएगा। मुख्य सड़क जगह-जगह टूटी होने से जाम लगता है। विधायक निधि से प्रस्ताव बनाकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
रजिस्ट्री कार्यालय के सुंदरीकरण व विस्तार के लिए प्रस्ताव तैयार करके पीडब्ल्यूडी को दे दिया गया है। बजट जारी कर दिया जाएगा। अब उनको टेंडर कराकर काम शुरू कराना है। - पूनम सिंह, एआईजी स्टांप
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें