फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद की कालाबाजारी में आठ विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक ही किसान को अधिक मात्रा में खाद की आपूर्ति करने पर जिला कृषि अधिकारी ने आठ विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। साथ ही उनकी उर्वरक आपूर्ति और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि उन्होंने एक से आठ दिसंबर तक खाद की खरीद-बिक्री की समीक्षा की। इसमें सामने आया कि आठ विक्रेताओं ने एक ही किसान को अधिक मात्रा (11 से 30 बोरी यूरिया) की बिक्री की।
जिन विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं उनमें, श्री बालाजी खाद एवं बीज भंडार शंकरपुर, शीतल खाद भंडार धरमपुर, रेहान कम्युनिकेशन जाफरपुर, एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप फतेहगंज पूर्वी, भोलाराम उर्वरक एवं पेस्टिसाइड फरीदपुर, शर्मा खाद भंडार पुरैना आंवला और बालाजी खाद भंडार फैजनगर शामिल है। इसके अलावा मौर्य कृषि सेवा केंद्र का भी लाइसेंस निलंबित कर खाद की खरीद-बिक्री प्रतिबंधित की गई। संवाद
विज्ञापन

अब तक 58 विक्रेताओं पर कार्रवाई
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष खाद की कालाबाजारी को लेकर 58 विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। 1,036 बिक्री केंद्रों की जांच करके उर्वरक के 227 नमूने संगृहीत किए गए। खाद वितरण में अनियमितताएं मिलने पर 33 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। साथ ही अन्य 22 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त भी किए गए हैं। तीन विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। खाद वितरण में धांधली रोकने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 9149193451 है।

47,206 मीट्रिक टन खाद वितरित
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद का अभाव नहीं है। एक अक्तूबर से अब तक 47,206 मीट्रिक टन खाद का वितरण कराया गया है। वितरण से बची खाद में 24,733 मीट्रिक टन यूरिया और 24,929 मीट्रिक टन डीएपी-एनपीके है। उन्होंने बताया कि जिले की सभी 142 साधन सहकारी समितियों पर खाद मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें