दोनों को घरवालों के साथ भेजा
रविवार को उन्नाव की लड़की के घरवाले भी यहां आ गए। दोनों लड़कियों ने अपने घरवालों की मौजूदगी में इसी बात पर जोर दिया कि वह बालिग और पढ़ी लिखी हैं। वह भविष्य में साथ ही रहेंगी और कानूनी रूप से शादी करेंगी। इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि फिलहाल दोनों लड़कियों को उनके घरवालों के साथ भेज दिया गया है।
दुल्हन तू दूल्हा मैं बन जाऊंगी: 7 साल की दोस्ती और फिर प्यार...अब शादी के लिए उन्नाव से सहेली के पास आई युवती
बिहारीपुर की युवती एक मॉल में काम करती थी। दोनों के परिवार वालों को उसकी दोस्ती के बारे में जानकारी है। समय-समय पर विरोध भी किया पर उन्होंने दोस्ती नहीं छोड़ी। दोनों एक ही समुदाय की हैं। इनमें एक की उम्र 23 तो दूसरे की उम्र 25 साल है। शहर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है