दहशत के कारण बच्चे नहीं जा रहे स्कूल
भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार ने डीएफओ व रेंजर से फोन पर बातकर लोगों की सुरक्षा के लिए तेंदुआ को पकड़वाने की मांग की। भाजपा नेता ने कहा कि इलाके में तेंदुआ होने से बच्चे स्कूल पढ़ने नहीं जा रहे हैं। मजदूर किसान खेत पर काम करने नहीं जा रहे हैं। इलाके में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। वन दरोगा माधौ सिंह ने कहा कि फैक्ट्ररी परिसर में पिंजरा लगा हुआ है। कॉम्बिंग भी कराई जा रही है। लोगों को हिदायत दी गई है कि खेतों पर अकेले न जाएं।