फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

खेत से मिट्टी उठवाने पर लेखपाल ने ग्रामीण से मांगी थी रिश्वत
विज्ञापन

शिकायत पर एसडीएम ने की कार्रवाई, तहसीलदार को जांच सौंपी

बरेली। सदर तहसील क्षेत्र के गांव अहिलापुर में खेत से मिट्टी उठवाने के मामले में लेखपाल को पांच हजार रुपये मांगना मंहगा पड़ गया। ग्रामीण ने लेखपाल से हुई बात की ऑडियो रिकार्डिंग एसडीएम को सुनवा दी। एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं।
अहिलापुर गांव निवासी प्रेमचंद्र ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि पड़ोसी के खेत से उसका खेत कुछ ऊंचा है। उसने खेत को समतल कराने के लिए कुछ मिट्टी उठवाई थी। इसकी शिकायत पड़ोसी खेत मालिक ने लेखपाल से कर दी। क्षेत्रीय लेखपाल हजारी सिंह उसके पास आया और बगैर अनुमति के मिट्टी उठवाने के मामले में कार्रवाई की चेतावनी दी। आरोप है कि लेखपाल ने उससे कहा कि यदि कार्रवाई से बचना है तो पांच हजार रुपये देने होंगे। बीते दिन जब उसने लेखपाल से मोबाइल पर बात कर एक हजार रुपये देने की बात कही तो वह भड़क गए। इस पर उसने पांच सौ रुपये और बढ़ाकर देने की बात करते हुए कहा कि वह 1500 रुपये से अधिक नहीं दे सकता। इस पर लेखपाल ने आकर बात करने को कह दिया। प्रेमचंद्र ने इस मामले में एसडीएम विशु राजा से लिखित शिकायत करते हुए ऑडियो रिकार्डिंग सुनवाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुआ खेलने के मामले में चार कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
बरेली। तहसील परिसर में जुआ खेलने के मामले में बृहस्पतिवार को एसडीएम विशु राजा ने बताया कि फोटो में एक लेखपाल और स्टेनो सहित चार कर्मचारी ताश खेलते नजर आ रहे हैं। चारों से स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खेत से मिट्टी निकालने का मामला था। ऑडियो सुनने के बाद लेखपाल से पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। लिहाजा उन्हें निलंबित कर दिया गया है। भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - विशु राजा, एसडीएम सदर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें