फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गुजरात में सीखा चोरी के मोबाइल फोन, बेचने का तरीका, बरेली में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने दो ऐसे चोरों को गिरफ्तार कर लिया जो मोबाइल चुराने के साथ ही उन्हें बेचने में भी माहिर हैं। इनमें से एक शातिर ने गुजरात में रहकर ये तरीका सीखा था। पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन और तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सोमवार रात श्यामगंज चौकी प्रभारी अखिलेश उपाध्याय शांति व्यवस्था लेकर क्षेत्र में गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग क्षेत्र में लगातार लोगों की जेब पर हाथ साफ कर रहे हैं और मोबाइल चोरी कर रहे हैं। दोनों ही इस समय विकास भवन के पीछे खंडहर में हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
एक युवक ने अपना नाम सरफराज और खुद को काशीराम आवास कॉलोनी सीबीगंज का निवासी बताया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और मोबाइल के चार बिल बरामद कर लिए। दूसरे युवक ने अपना नाम हारिश और खुद को चक महमूद का निवासी बताया। आरोपी के पास से कुछ रुपये, दो मोबाइल फोन और एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान कर दिया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

-
यूट्यूब से सीखा लॉक तोड़ना, इस तरह करते थे धंधा
- इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को आरोपियों बताया कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की जेब काटकर पर्स और मोबाइल फोन उड़ा लेते हैं। अगर मोबाइल में लॉक लगा होता है तो उन्होंने यूट्यूब से उसे तोड़ने का तरीका सीख रखा है, जिससे लॉक तोड़कर मोबाइल को रीसेट कर देते हैं। सरफराज काफी समय तक गुजरात में रहा है। उसने वहां रहकर सीखा कि आईएमईआई नंबर के आधार पर किस तरह मोबाइल बिक्री की स्लिप ऑनलाइन निकाली जाती है। इस तरह की रसीद से वह मोबाइल किसी दुकानदार या व्यक्ति को बेच देते थे। लोग मोबाइल का आईएमईआई नंबर रसीद से मिलाते थे जो सही निकलता था और उन्हें बदले में अच्छी रकम मिल जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें