फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएम की सुरक्षा में चूक, सर्किट हाउस के बाहर एचटी लाइन के नीचे नहीं लगाया सुरक्षा जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विद्युत निगम लापरवाह नजर आया। सर्किट हाउस के मुख्य प्रवेश द्वार के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन (एचटी) लाइन के नीचे सुरक्षा जाल नहीं लगाया गया। इसी के नीचे से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरा। यह स्थिति तब रही, जबकि सर्किट हाउस के प्रवेश द्वार के ठीक सामने ही निगम के चीफ इंजीनियर का कार्यालय है। अब डीएम अविनाश सिंह ने चीफ इंजीनियर को सुरक्षा जाल लगवाने की हिदायत दी है, ताकि भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था पर कोई संशय न रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान विद्युत निगम की इस लापरवाही की ओर किसी की नजर नहीं गई। मंगलवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। एचटी लाइन को पेड़ों की डालें भी छू रही थीं। तेज हवा चलती तो लाइन के टूटने और बड़ा हादसा होने का भी अंदेशा था।


कोट
एचटी लाइन के नीचे सुरक्षा जाल होना चाहिए था। इस बारे में चीफ इंजीनियर को व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है। भविष्य में इस तरह की लापरवाही न करने के लिए चेताया गया है। - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें