फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आगरा यंग रॉयल्स प्रोकेवीएच किड्स क्रिकेट लीग ट्रॉफी पर कब्जा

Thu, 02 Jul 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लीगक्राफ्ट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के तत्वावधान में आयोजित प्रोकेवीएच किड्स क्रिकेट लीग (सीजन-1) का समापन निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में हुआ। इस ग्रैंड फिनाले मुकाबले में आगरा यंग रॉयल्स ने नोएडा थंडर चार्जर्स को 14 रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आगरा यंग रॉयल्स ने निर्धारित 16 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 145 रनों का चुनौतीपूर्ण और मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रोहित भल्ला ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए 42 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनका बखूबी साथ निभाते हुए विनायक गौर ने 30 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि आदित्य रावत ने 12 रनों का योगदान दिया। नोएडा थंडर चार्जर्स की तरफ से गेंदबाजी में देव ठाकुर और कृष्णन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए।

जीत के लिए मिले 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा थंडर चार्जर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने जल्दी विकेट गंवा दिए। इसके बाद कृष्णन ने मोर्चा संभाला और मैदान पर रनों की बरसात करते हुए महज 46 गेंदों में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 92 रनों की बेहद विस्फोटक पारी खेली। कृष्णन ने अकेले दम पर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का मजबूत सहयोग नहीं मिल सका। इसके चलते नोएडा की टीम निर्धारित 16 ओवरों में चौर विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी और आगरा यंग रॉयल्स ने 14 रन से खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. शशांक मिश्रा एवं डॉ. निशांत कुमार, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में बरेली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कर्नल सीताराम सक्सेना और सीनियर संयुक्त सचिव ओपी कोहली ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान सतीश पचौरी, अरविंद कुमार, सौरभ भांबरी, आकाश कुमार, शिव कुमार राठी, माजिद हसन खान, जगदीश सिंह, किशन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें