रक्षा मंत्रालय से सैद्धांतिक अनुमति लेने का सुझाव
पिछले माह रक्षा संपदा कार्यालय द्वारा वायुसेना के अफसरों को पत्र भेजकर भूमि अधिग्रहण के लिए रक्षा मंत्रालय से सैद्धांतिक अनुमति लेने का सुझाव दिया है। सदर तहसीलदार भानु प्रताप सिंह के मुताबिक पूर्व में चिह्नित भूमि की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। अगर भू-स्वामी को भूमि का क्रय-विक्रय करना है तो नियमानुसार तहसील से एनओसी लेनी होगी। एयरफोर्स स्टेशन की चहारदीवारी से सौ मीटर दायरे में निर्माण आदि कार्य प्रतिबंधित हैं।