आसपास के गांवों को भी किया जाएगा विकसित
बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि नई टाउनशिप में आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों के अलावा होटल, अस्पताल, शैक्षिक संस्थान, साइबर सिटी और मल्टीप्लेक्स भी खुलेंगे। सेंट्रल पार्क, नेवरहुड पार्क और कम्युनिटी सेंटर भी प्रस्तावित हैं। नई टाउनशिप शहर में आवास व व्यवसाय के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। योजना के साथ प्राधिकरण निकटवर्ती गांवों में भी विकास कराएगा।
नौ गांवों की 267.19 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण
बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि किसानों की सहमति के आधार पर अडुपूरा जागीर, आसपुर खूबचंद, अहिलादपुर, कुम्हरा, कलापुर, बरकापुर, मोहरनिया, हरहरपुर, नवदिया कुर्मियान की 267.1925 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। ग्रेटर बरेली और रामगंगानगर के बाद यह टाउनशिप प्राधिकरण की दूसरी सबसे बड़ी योजना है। यह परियोजना बड़ा बाइपास और बरेली-पीलीभीत राजमार्ग से सटी हुई है।