उष्मीय विकिरण बनता है कोहरे की वजह
विशेषज्ञ के मुताबिक, जब हवा में मौजूद जलवाष्प ठंडी होकर पानी की सूक्ष्म बूंदों में बदल जाती है और हवा में तैरने लगती है तो उस स्थिति का कोहरा कहते हैं। वर्तमान में दिन में धूप से पृथ्वी गर्म होती है और ढलती शाम के साथ ठंड बढ़ने पर शीतलन हो रहा है। नम हवा के ठंडी सतह पर आने या से हवा का तापमान ओसांक तक पहुंचने पर कोहरा बनता है।