बरेली होकर लालकुआं-राजकोट के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। यह ट्रेन 17 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
रेलवे लालकुआं-राजकोट के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन करेगा। यह गाड़ी दोनों ओर से नौ-नौ फेरों के लिए चलाई जाएगी। मंगलवार को समय सारिणी जारी करने के साथ टिकट बुकिंग भी खोल दी गई है।
विज्ञापन
इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05045 लालकुआं-राजकोट ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी 17 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे चलने के बाद 2:13 बजे इज्जतनगर, 2:33 बजे बरेली सिटी, 2:45 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से बदायूं, हाथरस, मथुरा होते हुए अगले दिन शाम 6:18 बजे राजकोट पहुंचेगी।
05046 राजकोट-लालकुआं ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी 18 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10:30 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 2:50 बजे बरेली जंक्शन, 3:18 बजे बरेली सिटी, 3:35 बजे इज्जतनगर आएगी और तीसरे दिन तड़के 5:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।