फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑनलाइन हाजिरी में नदारद मिले 13 क्रय केंद्र प्रभारी, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सहकारिता विभाग की ऑनलाइन हाजिरी में जिले भर में गेंहू के क्रय केंद्रों से नदारद मिले केंद्र प्रभारियों का एआर को-ऑपरेटिव ने वेतन रोका है। विभागीय स्तर से केंद्र प्रभारियों को दो दिवस का नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को गेंहू क्रय केंद्रों पर तैनात किए गए केंद्र प्रभारी विभागीय ऑनलाइन हाजिरी में नदारद मिले। इसमें यूपीएसएस के पांच, पीसीयू के पांच व पीसीएफ के तीन केंद्र प्रभारी 10:11 बजे मिनट तक ई-पॉप डिवाइस पर अपनी उपस्थिति दर्ज नही कर पाए। जिस पर सख्ती दिखाते हुए एआर को-ऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बी-पैक्स घाटमपुर एट गोपाल पुर के रवि कुमार, बिलंदपुर अशोक के विमल कुमार, पीलीभीत मंडी सप्तम केंद्र राममूरत, मूड़िया न्यूरानपुर के राजकमल, बिलसंडा सहकारी संघ परिषद के रजनीश कुमार, केसरपुर कलां के महेश, मंडी के अष्टम केंद्र के कालीदास कविराज, आजमपुर बरखेड़ा के योगेश कुमार, बबूरा के सत्यम शुक्ला, बीसलपुर मंडी के श्यामाचरन, जतीपुर-जैतपुर के गंगाचरण, बख्तापुर के अभिषेक मिश्रा, बीसलपुर मंडी के नीरज कुमार शुक्ला का एआर को-ऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की ओर से वेतन रोका गया है। जारी नोटिस में दो दिवस के अंतर जवाब तलब भी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें