फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से लाल फाटक बंद, नेकपुर में अस्थाई बसअड्डा पर ठहरेंगी बसें

विज्ञापन
लाल फाटक को लेकर लोग एसपी ट्रेफिक से मिले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

फरीदपुर में स्टेशन रोड और गौसगंज नहर किनारे से गुजारे जाएंगे वाहन
विज्ञापन

लखनऊ से बदायूं जाने वाले वाहन शाहजहांपुर-कलान होकर गुजरेंगे

बरेली। ट्रैफिक पुलिस, सेतु निगम, रेलवे और रोडवेज के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लाल फाटक रेलवे क्रॉसिंग को दो सितंबर यानी बृहस्पतिवार से तीन महीने को बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहां से गुजरने वाले लोगों की सहूलियत को लेकर विस्तृत रूट डायवर्जन तय किया गया है। चौपुला पर जाम की समस्या बचाने के लिए नेकपुर में रोडवेज का अस्थाई बसअड्डा बनेगा और फरीदपुर में जाम बचाने के लिए वहां स्टेशन रोड और गौसगंज नहर मार्ग से वाहन गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन

लाल फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज में रेलवे ने अपने हिस्से का काम पूरा करने के लिए एक सितंबर से 90 दिन के लिए क्रॉसिंग बंद करने की मांग की थी। इसको लेकर मंगलवार को एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें रोडवेज के एआरएम राजेश कुमार, चीनी प्रसाद, आरबी यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान तय किया गया कि बदायूं की ओर से बरेली तक आने वाली बदायूं, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ आदि डिपो की बसों के लिए बदायूं रोड पर नेकपुर चीनी मिल के पास अस्थाई बसअड्डा बनाया जाएगा। इन सभी डिपो की बसों का संचालन अग्रिम आदेश तक नेकपुर से ही किया जाएगा। प्राइवेट बसों पर भी यही नियम लागू होगा।

नगर निगम आज हटाएगा अतिक्रमण

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि नेकपुर में जहां अस्थाई बसअड्डा बनाया जा रहा है, वहां काफी अतिक्रमण है। इसके लिए नगर निगम को पत्र लिखा गया है। बुधवार को वहां अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

गौसगंज नहर मार्ग से गुजरेंगे यह वाहन

बदायूं की ओर से शाहजहांपुर, पीलीभीत, टनकपुर, हल्द्वानी जाने वाली रोडवेज बसें बुखारा मोड़ से फरीदपुर में गौसगंज नहर मार्ग से होकर नेशनल हाईवे पर आकर आगे जा सकेंगी। इसी तरह बदायूं की ओर से आने वाले अन्य भारी वाहनों के लिए भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।

फरीदपुर में स्टेशन रोड से डायवर्जन

लखनऊ से आंवला, बदायूं, मथुरा आदि की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर कंजा वाली जियारत से कस्बे के अंदर से स्टेशन रोड होकर बुखारा मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

शाहजहांपुर से भी डायवर्जन

लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से कांठ, जलालाबाद, कोलाघाट, मिर्जापुर, कलान, उसावां, म्याऊं, दातागंज होकर जा सकेंगे। इस दिशा से आने वाले छोटे चार पहिया, तिपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए भी यही रूट रहेगा।

चौपुला से गुजरेंगे छोटे वाहन

बदायूं की ओर से शहर में आने वाले छोटे चार पहिया, तिपहिया और दोपहिया वाहन रामगंगा तिराहे से चौपुला होकर आएंगे। शहर से बदायूं की ओर जाने वाले छोटे वाहन भी इस रूट से ही गुजरेंगे।

चौपुला से गुजरेंगी बरेली रुहेलखंड डिपो की बसें

एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि बदायूं की ओर आने-जाने वाली बरेली और रुहेलखंड डिपो की बसों को रोडवेज वर्कशॉप में मरम्मत करानी होती है। साथ ही उन्हें डीजल भी वहीं से मुहैया कराया जाता है। इस वजह से बरेली और रुहेलखंड डिपो की बसों को यहां से आने-जाने की छूट दी गई है। मगर ये बसें भी पूर्वाह्न 9-11 बजे और अपराह्न चार बजे से शाम तक बजे तक ही यहां से गुजर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें