Lakhimpur Kheri got two more Corona positive .. Number of infected was 71
लखीमपुर खीरी। जिले में दो और लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। एक और कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव आने से अब तक 54 लोग ठीक हो चुके हैं जिस कारण एक्टिव मामले अब 54 रह गए हैं।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को देर रात आई 83 लोगों को रिपोर्ट में दो प्रवासी भाई-बहन कोरोना संक्रमित निकले, दोनों मैगलगंज थाना अंतर्गत औरंगाबाद निवासी हैं और इस समय होम क्वारंटीन हैं। यह लोग दिल्ली से आए थे। इस प्रकार जिले में अब तक 71 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। उन्होंने बताया: 83 लोगों में एक कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट भी निगेटिव आई। जिससे अब तक 54 लोग ठीक हो चुके हैं। जिस कारण एक्टिव मामलों की संख्या 17 रह गई है। संवाद