फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: तिकुनिया कांड में मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष की जमानत पर तीसरी बार सुनवाई टली

Wed, 03 Nov 2021 12:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

आशीष मिश्र, लवकुश और आशीष पांडे की जमानत अर्जी पर सुनवाई अब 15 नवंबर को होगी। इसके साथ ही अब सभी आरोपियों की दिवाली अब जेल में ही होगी।
विज्ञापन
आशीष मिश्र गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिकुनिया कांड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की जमानत अर्जी तीसरी बार फिर खारिज हो गई है। अब अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी। आशीष मिश्र, लवकुश और आशीष पांडे की जमानत अर्जी पर सुनवाई अब 15 नवंबर को होगी। इसके साथ ही अब सभी आरोपियों की दिवाली अब जेल में ही होगी।

विज्ञापन


सभी 13 आरोपी अब 16 नवंबर तक जेल में रहेंगे
वहीं तिकुनिया कांड में मंगलवार को न्यायिक हिरासत पूरी होने पर पहली बार एक साथ तेरह हत्यारोपी सीजेएम अदालत में पेश हुए, जिन्हें अगले 14 दिन यानी 16 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विवेचक विद्याराम दिवाकर की ओर से केस डायरी पेश करते हुए बताया गया कि अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है, इसलिए पंद्रह दिनों के लिए न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी जाए। इस पर सीजेएम चिंताराम ने सभी तेरह हत्याभियुक्तों की न्यायिक हिरासत 16 नवंबर तक आगे बढ़ाते हुए विवेचक को जांच करने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन


अब इस मामले में आशीष पांडेय और लवकुश राना आशीष मिश्र मोनू अंकित दास, सभासद सुमित जायसवाल, नंदन सिंह बिष्ट, सत्यम त्रिपाठी, शिशुपाल धर्मेंद्र सिंह, रिंकू राणा, मोहित त्रिवेदी, लतीफ उर्फ काले, और शेखर भारती को 16 नंवबर के लिए जेल में रखने के लिए सीजेएम ने आदेशित किया है।

हालांकि आशीष पांडेय, लवकुश और आशीष मिश्र  मोनू की जमानत अर्जी पर सुनवाई तीन नवंबर को जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में लगी हुई थी, जिसकी सुनवाई आज भी टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें